संवाददाता – सोहेल खान
मुरादाबाद। शहर की ऐतिहासिक ईदगाह में ईद अल-अज़हा की नमाज़ अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज़ के बाद नमाज़ियों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की।
नमाज़ अदा कर ईदगाह से बाहर आते नमाज़ियों का सांसद रुचि वीरा, जयवीर सिंह यादव व अन्य लोगों ने स्वागत कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। ईदगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही तथा प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
ईद के मौके पर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया और सभी ने देश में शांति, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी।












