उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

 

मुरादाबाद संवाददाता : सोहेल खान

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को जिला अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेंद्र पैसिया, नगर विधायक रितेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें