मदर्स डे विशेष : हजारों परिवारों की मुस्कान बनीं डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव

मुरादाबाद संवाददाता

मदर्स डे के अवसर पर डॉ ज्योत्सना श्रीवास्तव ने कहा कि मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत एहसास होता है और किसी परिवार में नई खुशियों का आगमन पूरे जीवन को बदल देता है।

प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव अब तक अनेक सफल सर्जरी और उपचार के माध्यम से हजारों महिलाओं को नया जीवन और आत्मविश्वास दे चुकी हैं। उन्होंने कई नि:संतान दंपतियों को सही काउंसलिंग, उपचार और मार्गदर्शन देकर उनके जीवन में मातृत्व और खुशियों का अहसास कराया है।

भव्या हॉस्पिटल,मुरादाबाद की कैंपस प्रबंध निदेशक डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव ने कहा कि जब किसी परिवार में बच्चे की किलकारी गूंजती है तो वह पल केवल माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए सबसे बड़ी खुशी बन जाता है। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर के रूप में ऐसे अनगिनत परिवारों की मुस्कान का हिस्सा बनना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें