मुरादाबाद संवाददाता
भीषण गर्मी और हीट वेव का असर सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि आंखों पर भी तेजी से पड़ता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और धूल आंखों में जलन, खुजली, लालपन और ड्राईनेस जैसी समस्याएं बढ़ा सकती हैं।

प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विराग श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मियों में आंखों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। बाहर निकलते समय हमेशा यूवी प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस का इस्तेमाल करें और सीधे तेज धूप में देखने से बचें।
उन्होंने सलाह दी कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर के साथ आंखें भी हाइड्रेट रहें। धूल और प्रदूषण से बचने के लिए आंखों को बार-बार हाथ न लगाएं तथा जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप्स का उपयोग करें।
डॉ. विराग श्रीवास्तव के अनुसार यदि आंखों में लगातार जलन, दर्द, धुंधला दिखाई देना या अत्यधिक लालपन महसूस हो तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। छोटी सी सावधानी गर्मियों में आंखों को सुरक्षित और स्वस्थ रख सकती है।












