पुलिस प्राइड अवार्ड की पहल सराहनीय, पुलिस के साहस को मिलता है सम्मान: हनी कपूर

 

मुरादाबाद।

The Times of India द्वारा मुरादाबाद में आयोजित किए जा रहे पुलिस प्राइड अवार्ड कार्यक्रम की शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और गुलशन वेडिंग कलेक्शन के संचालक हनी कपूर ने सराहना की है।

हनी कपूर ने कहा कि पुलिस समाज की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात समर्पित होकर कार्य करती है। ऐसे में पुलिस कर्मियों के साहस, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित करने के लिए The Times of India द्वारा किया जा रहा यह आयोजन बेहद प्रशंसनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि The Times of India देश का एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय समाचार पत्र है, जिसे समाज के सभी वर्गों के लोग पढ़ते हैं। मुरादाबाद में भी यह अखबार जागरूक और प्रतिष्ठित लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

हनी कपूर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए The Times of India की पूरी टीम को बधाई दी।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें