मुरादाबाद। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी गुरप्रीत सिंह दुआ को स्वदेशी जागरण मंच का मुरादाबाद महानगर संयोजक मनोनीत किए जाने पर शहर के सामाजिक व व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर है।
उनके मनोनयन पर अनेक सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि गुरप्रीत सिंह दुआ अपने नेतृत्व में स्वदेशी जागरण मंच की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण कार्य करेंगे।













