गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल: मुरादाबाद में आसमान से होगी पुष्प वर्षा

मुरादाबाद में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल देखने को मिलेगी। आगामी 21 मार्च को नगर में हेलिकॉप्टर के माध्यम से आसमान से पुष्प वर्षा का आयोजन किया जाएगा।

 

इस विशेष आयोजन के तहत मुस्लिम समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा की जाएगी, वहीं काली मंदिर में देवी भक्तों पर भी फूल बरसाए जाएंगे। यह आयोजन ईद और नवरात्रि जैसे पावन अवसरों पर आपसी प्रेम और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व राहुल सिंह करेंगे, जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव होने के साथ-साथ गो सेवा आयोग के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं।

इस पहल को शहर में गंगा-जमुनी तहज़ीब को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है, जो विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करेगा।

ठाकुर राहुल सिंह ने बताया कि उन्होंने डीएम मुरादाबाद से लिखित में अनुमति मांगी है अनुमति मिल जाने के बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा की जाएगी

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें