मुरादाबाद।
The Times of India द्वारा मुरादाबाद में आयोजित किए जा रहे पुलिस प्राइड अवार्ड कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं कॉसमॉस हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ अनुराग अग्रवाल भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात मेहनत करती है। ऐसे कार्यक्रम पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने का काम करते हैं।

डॉ अनुराग अग्रवाल ने The Times of India की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करना एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होकर पुलिस के समर्पण और सेवा भावना को नमन करेंगे।












