“माँ का सम्मान सबसे बड़ी जिम्मेदारी” — डॉ. अनुराग अग्रवाल

मुरादाबाद संवाददाता

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह The Times of India की ओर से मदर्स डे पर आयोजित विशेष मूवी स्क्रीनिंग को लेकर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक Dr. Anurag Agrawal ने कहा कि “माँ केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं। उनके सम्मान में होने वाले ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।”

उन्होंने कहा कि The Times of India हमेशा समाज से जुड़े सकारात्मक विषयों को प्रभावी तरीके से सामने लाता रहा है और मदर्स डे पर किया जा रहा यह आयोजन भी उसी सोच का सुंदर उदाहरण है।

10 मई को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शहर की माताओं के लिए एक यादगार और भावनात्मक अनुभव बनने जा रहा है।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें