माँओं के सम्मान में अनूठी पहल, डॉ. वीराग श्रीवास्तव ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

 

मुरादाबाद।

मदर्स डे के अवसर पर The Times of India द्वारा आयोजित विशेष Free Movie Screening कार्यक्रम को समाज में काफी सराहना मिल रही है। इस खास आयोजन में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. वीराग श्रीवास्तव एवं भव्या हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक  ने अपना सहयोग देकर एक सकारात्मक सामाजिक संदेश देने का कार्य किया है।

डॉ. वीराग श्रीवास्तव ने कहा कि “मां सिर्फ परिवार की नींव नहीं होतीं, बल्कि पूरे समाज की शक्ति होती हैं। मदर्स डे पर उनके सम्मान और खुशी के लिए इस प्रकार का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है।” उन्होंने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार के साथ समय बिताना बेहद जरूरी है और ऐसे आयोजन रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने The Times of India की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक माहौल बनाने और परिवारों को एक साथ जोड़ने के लिए इस तरह के सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए।

मदर्स डे पर आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन में शहर की कई माताएं और परिवार शामिल होंगे, जहां मनोरंजन के साथ-साथ मां के प्रति सम्मान और प्रेम का संदेश भी दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें