पुलिस प्राइड अवार्ड सराहनीय पहल, ऐसे आयोजनों से पुलिस का हौसला होता है बुलंद: नितिन राज

 

मुरादाबाद। The Times of India द्वारा आयोजित पुलिस प्राइड अवार्ड की पहल की राष्ट्रीय सुरक्षा फोरम के नितिन राज ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करती है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों और जवानों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना बेहद सराहनीय कदम है। नितिन राज ने कहा कि The Times of India देश का प्रतिष्ठित और विश्वसनीय समाचार पत्र है, जिसकी पत्रकारिता हमेशा समाज के सकारात्मक कार्यों को सामने लाने का काम करती है। मुरादाबाद में भी यह अखबार जागरूक और प्रतिष्ठित लोगों के बीच विशेष रूप से पढ़ा जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और समाज में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत होता है।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें