पुलिस प्राइड अवार्ड में शामिल होंगे उद्योगपति देव नंदन अग्रवाल, पुलिस के कार्यों की की सराहना
मुरादाबाद।
The Times of India द्वारा पुलिस कर्मियों के सम्मान में आयोजित किए जा रहे पुलिस प्राइड अवार्ड कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यवसायी बृजलाल किशनलाल ज्वेलर्स के देव नंदन अग्रवाल भी शामिल होंगे।

देव नंदन अग्रवाल ने हमेशा ही पुलिस विभाग द्वारा समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। उनका मानना है कि पुलिसकर्मी दिन-रात मेहनत कर समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ऐसे कार्यक्रम उनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि The Times of India द्वारा आयोजित यह पुलिस प्राइड अवार्ड पुलिस के समर्पण और साहस को सम्मानित करने की एक सराहनीय पहल है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर वे पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करेंगे।













