मुरादाबाद में 13 मार्च को द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाले पुलिस प्राइड अवार्ड कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन में पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्यों और समाज में उनकी भूमिका को सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएमआर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मंजेश राठी का विशेष सहयोग मिल रहा है। डॉ. राठी हमेशा से ही पुलिस विभाग के कार्यों का समर्थन करते रहे हैं और समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका की सराहना करते हैं।
डॉ. मंजेश राठी का कहना है कि पुलिस समाज की सुरक्षा और शांति के लिए दिन-रात मेहनत करती है, ऐसे में उनके सम्मान के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सहयोग देना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।













