स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल होंगे प्रख्यात समाजसेवी डॉ. अनुराग अग्रवाल ,हिंद न्यूज़ 9 एवं एफएम मुरादाबाद 89.6 की निःशुल्क मूवी स्क्रीनिंग में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगे मौजूद

मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिंद न्यूज़ 9 एवं एफएम मुरादाबाद 89.6 की ओर से आयोजित निःशुल्क मूवी स्क्रीनिंग कार्यक्रम में कॉसमॉस हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुराग अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

16 अगस्त 2026 को शाम 7:30 बजे मिगलानी मूवी टाइम, मुरादाबाद में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया जाएगा। इसके बाद उपस्थित लोगों के लिए निःशुल्क फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

डॉ. अनुराग अग्रवाल चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाओं के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से सहभागिता करते रहे हैं। जनहित से जुड़े आयोजनों में उनकी भागीदारी समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाती है।

स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष आयोजन में डॉ. अनुराग अग्रवाल की मौजूदगी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएगी। हिंद न्यूज़ 9 एवं एफएम मुरादाबाद 89.6 की यह पहल शहरवासियों को आजादी के पर्व की खुशियां एक साथ मनाने और मनोरंजन का यादगार अवसर देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें