हनुमान अंश’ में दिखेगी भक्ति और संस्कारों की झलक, समाजसेवी अनुज अग्रवाल भी आयोजन से जुड़े

 

मुरादाबाद। भगवान हनुमान की भक्ति, साहस और संस्कारों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के विशेष फिल्म प्रदर्शन को लेकर शहर में उत्साह है। परिवारों और बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों से जोड़ने वाले इस विशेष आयोजन से समाजसेवी एवं एमबी ग्रीन्स क्लार्क्स इन के प्रबंध निदेशक अनुज अग्रवाल भी जुड़े हैं।

 

सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों में सक्रिय रहने वाले अनुज अग्रवाल का मानना है कि भगवान हनुमान के जीवन से जुड़े आदर्श आज की पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी हैं। ‘हनुमान अंश’ जैसे प्रयास बच्चों और परिवारों को मनोरंजन के साथ भक्ति, संस्कार, साहस और सेवा जैसे मूल्यों से जोड़ने का सुंदर माध्यम हैं।

यह विशेष फिल्म प्रदर्शन धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को समर्पित है, जिसमें शहर के परिवारों और बच्चों को एक साथ फिल्म देखने का अवसर मिलेगा।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें