हनुमान-अंश विशेष फिल्म प्रदर्शन में डॉ. अनुराग अग्रवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, शहरवासियों ने निशुल्क देखा भक्तिमय सिनेमा

 

मुरादाबाद। भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था और संस्कारों से जुड़े विशेष फिल्म प्रदर्शन का आयोजन 10 सितंबर की रात मिगलानी मूवी टाइम, मुरादाबाद में किया गया। हिन्द न्यूज़ 9 एवं एफएम मुरादाबाद 89.6 की ओर से आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन में मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग अग्रवाल, प्रबंध निदेशक कॉसमॉस हॉस्पिटल ने फीता काटकर तथा केक काटकर ‘हनुमान अंश’ के विशेष प्रीमियर प्रदर्शन का शुभारंभ किया।

 

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग अग्रवाल ने भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि मनोरंजन के साथ समाज और युवा पीढ़ी को संस्कार, आस्था एवं सकारात्मक संदेश देने वाली फिल्मों की भी आवश्यकता है। ‘हनुमान अंश’ जैसे प्रयास भारतीय संस्कृति और मूल्यों से लोगों को जोड़ने का माध्यम बन सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ. सी.पी. सिंह, जिज्ञासा हॉस्पिटल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। वहीं पूर्व मंत्री श्री राहुल ठाकुर विशिष्ट अतिथि, विनीत अग्रवाल, मधुराम ग्रुप विशेष अतिथि तथा डॉ. विराग श्रीवास्तव, भव्य हॉस्पिटल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

अतिथियों का हुआ विशेष सम्मान

कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों का प्रशस्ति पत्र एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया। आयोजकों ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और समाज के प्रति सक्रिय भूमिका की सराहना की। सम्मान समारोह ने पूरे आयोजन को गरिमामय बना दिया और उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने इस पहल की सराहना की।

विशेष फिल्म प्रदर्शन की खास बात यह रही कि सभी आमंत्रित अतिथियों एवं दर्शकों को ‘हनुमान अंश’ फिल्म का निशुल्क प्रदर्शन दिखाया गया। फिल्म के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और भक्तिमय विषयवस्तु ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में Powered By के रूप में बृजलाल किशनलाल ज्वेलर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एवं कॉसमॉस हॉस्पिटल का विशेष योगदान रहा।

वहीं Supported By के रूप में जिज्ञासा हॉस्पिटल, भव्य हॉस्पिटल, एस.एस. ट्रेडिंग कॉरपोरेशन, क्रेस्ट हॉस्पिटल, प्रभात मेडिकल स्टोर, गुलशन वेडिंग कलेक्शन, मधुराम ग्रुप, होटल एमबी ग्रीन्स क्लार्क्स इन, मोहनस ज्वेल्स, श्री साईं मीडिया एवं राज कलेक्शन का सहयोग रहा।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे, जिनके माध्यम से समाज को मनोरंजन के साथ भक्ति, संस्कार और सकारात्मक सामाजिक संदेश से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें