मुरादाबाद। भगवान श्री हनुमान की भक्ति, शौर्य, सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिंद न्यूज़9 एवं एफएम मुरादाबाद 89.6 द्वारा एक विशेष फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। “हनुमान अंश” नाम से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कॉसमॉस हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अनुराग अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
भगवान श्री हनुमान केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि साहस, निष्ठा, त्याग, सेवा और समर्पण के आदर्श प्रतीक हैं। इन्हीं प्रेरणादायी मूल्यों को परिवारों और युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यह विशेष फिल्म प्रदर्शन मनोरंजन के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति का संदेश भी देगा।
कार्यक्रम में डॉ. अनुराग अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाओं के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले डॉ. अग्रवाल इस अवसर पर भगवान श्री हनुमान के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देंगे।

आयोजकों का कहना है कि आज के बदलते दौर में परिवारों को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने वाले आयोजनों की विशेष आवश्यकता है। “हनुमान अंश” विशेष फिल्म प्रदर्शन इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है, जहां परिवार एक साथ बैठकर भक्ति, आस्था और भारतीय संस्कारों से जुड़ी भावनाओं को अनुभव कर सकेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य किसी एक वर्ग तक सीमित न रहकर समाज में सकारात्मकता, पारिवारिक एकजुटता और भारतीय मूल्यों की भावना को मजबूत करना है। भगवान श्री हनुमान के चरित्र से मिलने वाली निष्ठा, साहस और सेवा की प्रेरणा आज की पीढ़ी के लिए भी उतनी ही प्रासंगिक है।
कार्यक्रम को बृजलाल किशनलाल ज्वेलर्स एवं कॉसमॉस हॉस्पिटल का प्रमुख सहयोग प्राप्त है। वहीं जिज्ञासा हॉस्पिटल, भाव्या हॉस्पिटल, क्रेस्ट हॉस्पिटल, गुलशन वेडिंग कलेक्शन, एसएस ट्रेडिंग कॉरपोरेशन, होटल एमबी ग्रीन्स क्लार्क्स इन, राज कलेक्शन, ठाकुर राहुल सिंह, श्री साईं मीडिया, प्रभात मेडिकल स्टोर, मोहनस ज्वेल्स, मधुरम ग्रुप एवं फ्रोज़ा सहयोगी संस्थाओं के रूप में जुड़े हैं।
हिंद न्यूज़9 एवं एफएम मुरादाबाद 89.6 की यह पहल मनोरंजन के साथ भक्ति, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का संदेश देने वाली विशेष पहल के रूप में शहरवासियों के लिए यादगार बनने की उम्मीद है।
विशेष फिल्म प्रदर्शन में प्रवेश केवल आमंत्रण के आधार पर होगा।













