नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. विराग श्रीवास्तव को मिला ‘नेत्र विभूषण’ सम्मान

लखनऊ। नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य के लिए एमडी भाव्या हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. विराग श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित ‘नेत्र विभूषण’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

29 अगस्त को आयोजित अवध ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी की बैठक में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान डॉ. विराग श्रीवास्तव को नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार द्वारा उन्हें प्रदान किया गया।

 

डॉ. विराग श्रीवास्तव लंबे समय से नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और आधुनिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं। ‘नेत्र विभूषण’ सम्मान मिलना उनके चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. विराग श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है और इससे उन्हें मरीजों की बेहतर सेवा करने के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें