करें योग ,रहे निरोग
कल यानी 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाएगा मुरादाबाद में भी विभिन्न संगठनों और प्रशासन ने भी विश्व योग दिवस को सफल बनाने की तैयारी करी हैं
वही देश के सबसे बड़े मीडिया हाउस द टाइम्स आफ इंडिया के सौजन्य से मुरादाबाद में होटल होलीडे रीजेंसी में विश्व योग दिवस पर एक विशेष योग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है इसमें प्रसिद्ध योगाचार्य शिक्षक मनीषा गर्ग ” द्वारा योग कार्यशाला व योग व्यायाम कराया जाएगा
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष समाजसेवी महेश चंद्र अग्रवाल ने बताया प्रत्येक वर्ष हम द टाइम्स आफ इंडिया मीडिया के सहयोग से यह योग दिवस का कार्यक्रम का आयोजन करते हैं जिसमें हमारे अग्रवाल समाज व विभिन्न संस्थाओं के द्वारा मिलजुल कर इस प्रोग्राम को सफल बनाने का उद्देश्य रहता है इस वर्ष भी योग दिवस को माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरणा से हम इस प्रोग्राम का आयोजन कर रहे हैं 













