मुरादाबाद। विश्व आर्थराइटिस दिवस के अवसर पर आज, 12 अक्टूबर को टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स एवं कॉसमॉस हॉस्पिटल, मुरादाबाद की ओर से आर्थराइटिस (गठिया) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विशेष मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से कॉसमॉस हॉस्पिटल, कांठ रोड, मुरादाबाद में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को हिंद न्यूज़ 9 का भी सहयोग प्राप्त है।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आर्थराइटिस के लक्षणों, समय पर उपचार और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। घुटनों में लगातार दर्द, जोड़ों में अकड़न, चलने-फिरने में परेशानी और उठने-बैठने में कठिनाई जैसी समस्याओं को अक्सर उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि समय पर विशेषज्ञ से परामर्श और उचित उपचार से मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है।
इस अवसर पर डॉ. अनुराग अग्रवाल (MBBS, MS), सीनियर जॉइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट एवं रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ, मरीजों को जोड़ों से संबंधित समस्याओं, घुटना प्रत्यारोपण और आधुनिक उपचार विकल्पों के बारे में जानकारी देंगे। कैंप में रोबोटिक-असिस्टेड प्रिसिजन तकनीक और एडवांस जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी बताया जाएगा।
मरीजों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं
इस जागरूकता पहल के अंतर्गत पंजीकरण कराने वाले मरीजों को एक्स-रे, ओपीडी परामर्श और फिजियोथेरेपी सेशन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, दवाओं पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को शुरुआती जांच, विशेषज्ञ की सलाह और उपचार संबंधी उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
आर्थराइटिस के लक्षणों को अनदेखा करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। सही समय पर बीमारी की पहचान और उपचार से दर्द को नियंत्रित करने तथा चलने-फिरने की क्षमता में सुधार लाने में मदद मिल सकती है।
कॉसमॉस हॉस्पिटल की यह पहल “Move Better, Live Better – Together Against Arthritis” के संदेश के साथ लोगों को बेहतर गतिशीलता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करेगी।












