महिलाओं की तुलना में मानसिक स्वास्थ्य के मामले में सहायता लेने की संभावना पुरुषों में 50 फ़ीसदी तक कम होती है
पिछले कुछ सालों में पूरे विश्व में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ी है. इनमें विशेष रूप से किशोर लड़के और युवा पुरुष शामिल हैं.
साल 2023 में हुए एक अमेरिकी शोध में यह बात सामने आई है कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं के मुक़ाबले पुरुषों की सहायता लेने की संभावना 50 फ़ीसदी तक कम होती है.
लेकिन इस बात की जानकारी बहुत कम सामने आ पाई है कि किशोर लड़के और युवा पुरुष कब और कैसे मदद मांगते हैं?
यूरोपियन चाइल्ड एंड एडोलसेंट साइकियाट्री जर्नल, 2024 की समीक्षा में कहा गया है, “यह चिंताजनक है, क्योंकि किशोर लड़कों और युवा पुरुषों में आत्महत्या की दर अधिक है लेकिन वह मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में पीछे हैं.”













