मुरादाबाद।
छायाकार: सोहेल खान
रेलवे मनोरंजन सदन में आज एक विशाल जन पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें कामरेड सीताराम येचुरी के संघर्षों और उनके समाजवादी विचारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कामरेड सुभाषिनी अली सहगल ने अपने संबोधन में कहा कि कामरेड सीताराम येचुरी का जीवन सदैव शोषित-वंचित वर्गों की लड़ाई और समाजवादी विचारधारा को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में समानता, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए येचुरी जैसे नेताओं के विचारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
मंच पर कामरेड डी.पी. सिंह, शहीद खां, जिला सचिव थान सिंह, चमन आरा, अधिवक्ता विक्रम सिंह और एच.एन. मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जाबिर हुसैन ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कामरेड महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।













