ईरान में सज़ा-ए-मौत का सिलसिला शुरू

इसराइल के साथ जंग थमने के बाद ईरान में गिरफ़्तारियों और मौत की सज़ा देने का सिलसिला शुरू हो गया है.

ईरानी अधिकारियों ने इसराइली खुफ़िया एजेंसियों से जुड़े होने के शक में कई लोगों को गिरफ़्तारी की है और कइयों को फांसी चढ़ा दिया है.

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इसराइल के एजेंटों ने ईरानी खुफ़िया सेवाओं में अभूतपूर्व ढंग से घुसपैठ कर ली है.

इन अधिकारियों को इस बात का शक है कि ईरान के हाईप्रोफ़ाइल नेताओं की जिस तरह से हत्या हुई है, उसमें इसराइली सेना को दी ख़ुफिया एजेंटों से मिली जानकारियों का हाथ रहा होगा.

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें