मुरादाबाद
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की सजावट, पंडालों की तैयारी और भक्तों की भीड़ पूरे शहर को आस्था और उत्सव के रंग में रंग रही है।
मुरादाबाद में गणेश चतुर्थी को लेकर हो रही इन तैयारियों को कैमरे में कैद किया गया है। तस्वीरों में साफ झलक रहा है कि किस तरह से श्रद्धालु गणपति बप्पा के स्वागत के लिए सजावट, प्रकाश व्यवस्था और पारंपरिक रंगोलियों के माध्यम से उत्साहपूर्वक तैयारी कर रहे हैं।
शहर के विभिन्न हिस्सों में गणपति पंडालों को भव्य रूप देने के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा भी तय की जा रही है। भक्तों का मानना है कि गणपति बप्पा के आगमन से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति आती है।
गणेश चतुर्थी का पर्व इस बार मुरादाबाद में विशेष आकर्षण और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जिसकी झलक शहरभर की तैयारियों और रोपड़ में साफ दिखाई देती है।

छायाकार:- विवेक शंखधार













