दृष्टिबाधित बच्चों एवं महिलाओं के लिए समर्पित प्रयासों के लिए मुरादाबाद की शिखा गुप्ता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा सम्मानित

प्रोजेक्ट स्नेह की संस्थापिका श्रीमती शिखा गुप्ता को दृष्टिबाधित बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, उन्हें हस्तकला कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण अंचल की महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स, लखनऊ द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

शिखा गुप्ता द्वारा अब तक 2147 अति-कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने का जो उल्लेखनीय कार्य किया गया है, उसकी भी इस अवसर पर भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। उनके इस योगदान ने न केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है, बल्कि सामाजिक पुनर्निर्माण की दिशा में भी एक प्रेरणास्पद कदम सिद्ध हुआ है।

शिखा गुप्ता को यह सम्मान मिलने की खुशी में प्रोजेक्ट स्नेह के कर्मचारियों ने फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। यह दृश्य न केवल गौरवपूर्ण था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सच्ची सेवा और समर्पण को समाज में उचित मान्यता अवश्य मिलती है।

शिखा गुप्ता ने इस सम्मान को प्रोजेक्ट स्नेह की पूरी टीम और समाज के उन जरूरतमंदों को समर्पित किया, जिनके सहयोग और विश्वास ने उन्हें निरंतर प्रेरित किया

 

 

 

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें