‘कांटा लगा’ गाने से देशभर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत हो गई है। 42 साल की एक्ट्रेस ने गत 27 जून 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
खबर है कि शेफाली जरीवाला को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद परिवार ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) की वजह से हुई है।

‘कांटा लगा’ गाने ने रातोंरात बना दिया था स्टार
शेफाली जरीवाला को लोग ग्लैमर वर्ल्ड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं। ‘कांटा लगा’ के रिमिक्स वर्जन के म्यूजिक वीडियो में नजर आईं शेफाली जरीवाला रातोंरात स्टार बन गई थीं। इस म्यूजिक वीडियो ने उन्हें एकदम से पॉपुलर बना दिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि कांटा लगा गर्ल यानी शेफाली जरीवाला डांसिंग, एक्टिंग और खूबसूरती के साथ साथ पढ़ाई में भी बहुत अच्छी थीं।













