बेंगलुरु भगदड़ पर RCB ने खटखटाया कर्नाटक हाइकोर्ट का दरवाजा

 

बेंगलुरु भगदड़ मामले में आरसीबी (RCB) ने कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें, बीते 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहली बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया था। इसके लिए 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय परेड का आयोजन किया गया था। इस दरम्यान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई, जबकि कई घायल हो गए।

बेंगलुरु भगदड़ मामले में आरसीबी (RCB) ने कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें, बीते 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहली बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया था। इसके लिए 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय परेड का आयोजन किया गया था। इस दरम्यान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई, जबकि कई घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने आरसीबी के मालिक रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स लिमिटेड (RCSL) के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। जिसके खिलाफ RCSL ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें