नितिन गडकरी बोले -“धीरे-धीरे ग़रीब बढ़ते जा रहे हैं और कुछ धनवान लोगों के हाथ में संपत्ति का केंद्रीयकरण हो रहा है वो भी नहीं होना चाहिए”

 

नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चिंता जताते हुए कहा कि “धीरे-धीरे गरीबों की संख्या बढ़ रही है और धन कुछ अमीर लोगों के हाथों में केंद्रीकृत हो रहा है, जो नहीं होना चाहिए” उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जो रोज़गार पैदा करे और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करे। गडकरी ने कहा कि “धन का विकेंद्रीकरण ज़रूरी है और इस दिशा में कई बदलाव हो भी रहे हैं”

 

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें