नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी के द्वारा करनाल में कई स्थानो पर रेड की गई है। करनाल में पहली रेड आरके पुरम की गई है। इसके साथ ही पुलिस लाइन में भी एनआईए की टीम पहुंची है। जानकारी के अनुसार इन्वेस्टीगेशन एजेंसी के द्वारा करनाल में कई स्थानो पर रेड की गई है। करनाल में पहली रेड आरके पुरम की गई है। इसके साथ ही पुलिस लाइन में भी एनआईए की टीम पहुंची है। जानकारी के अनुसार एक पुलिस कर्मचारी के घर पर पुलिस लाइन में एजेंसी जांच करने के लिए पहुंची थी थोड़ी देर के बाद वह से जांच करने के बाद वहां से चली गई। एजेंसी के द्वारा पहली रेड अशोक भाटिया के घर पर आरके पुरम में की गई
घर के भी सदस्य को घर से बाहर और अंदर आने और जाने नहीं दिया
मिली जानकारी के अनुसार नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी सुबह 6:00 बजे करनाल के आरके पुरम में स्थित अशोक भाटिया के आवास पर जांच के लिए पहुंची थी। यहां पर नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी के साथ करनाल पुलिस भी मौजूद थी। टीम के द्वारा अंदर से घर के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए थे और उसके बाद जांच की गई थी, जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेजों की जांच की गई थी। 3 घंटे तक जांच जारी रही इस दौरान घर के किसी भी सदस्य को घर से बाहर और अंदर आने और जाने नहीं दिया गया।
विदेश से फंड ट्रांसफर को लेकर ही यह रेड की गई
यहां जांच करने के बाद जांच एजेंसी करनाल पुलिस लाइन में पहुंची जहां पर एक पुलिसकर्मी के घर पर जाकर जांच की गई मिली जानकारी के अनुसार अशोक भाटिया और पुलिसकर्मी का बेटा दोनों एक साथ विदेश में रहते हैं और विदेश से फंड ट्रांसफर को लेकर ही यह रेड की गई है। पैसे ट्रांजैक्शन का लिंक पंजाब के एक मामले से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जिसके बाद ही यह रेड की गई है।
दो युवकों के द्वारा आपराधिक गतिविधियों के लिए ट्रांजैक्शन करने की जानकारी मिली थी
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को दो युवकों के द्वारा आपराधिक गतिविधियों के लिए ट्रांजैक्शन करने की जानकारी मिली थी जो अशोक भाटिया और पुलिसकर्मी के बेटे हैं और वह इस समय अमेरिका में रह रहे हैं जबकि उनकी फैमिली करनाल में रह रही है।













