दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा के लिए नई नीति की घोषणा की है. दरअसल, हर साल लाखों कांवड़ यात्री दिल्ली से होकर गुजरते हैं. उन्हीं की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार ने नई नीति को कैबिनेट में पास किया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार कम से कम सरकारी हस्तक्षेप और अधिकतम जनता की सेवा के सिद्धांत पर काम कर रही है. इसी दिशा में आज मंगलवार को नई नीति को शुरू किया गया है जिससे कावड़ यात्रियों को असुविधा ना हो













