सावन के पहले सोमवार पर आज सुबह से ही बृजघाट और हरिद्वार से जल भरकर लाते कांवरियों से के उदघोष से मुरादाबाद भक्तिमय और बम बम भोले के जयकारों के साथ गुंजायमान हो गया l सुबह से ही 84 घंटा मंदिर, महाकालेश्वर धाम मंदिर, ऋण मुक्तेश्वर मंदिर और अन्य शिव मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना शुरू हो गई थी l 84 घंटा मंदिर और महाकालेश्वर धाम मंदिर में तो भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली l श्रद्धालु बम बम भोले के जयकारों के साथ-साथ भजन गाते और नृत्य करते देखे गए l जगह ही जगह भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते नजर आए l
![]()
![]()














