जीवांजलि : विचारों से बदलाव तक, मुरादाबाद में जया किशोरी जी का होगा प्रवचन

 

मुरादाबाद। शहर में आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम “जीवांजलि – विचारों से बदलाव तक” का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवचिका जया किशोरी जी अपने प्रेरणादायक विचार साझा करेंगी।

कार्यक्रम का आयोजन 24 अगस्त 2025, रविवार को शाम 5 बजे, पंचायत भवन, मुरादाबाद में किया जाएगा।

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बृजलाल किशनलाल ज्वैलर्स के देव नंदन अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन समाज को आस्था, ज्ञान और आत्मबल से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जया किशोरी जी के प्रवचन से लोगों को जीवन में सकारात्मक सोच और नई दिशा प्राप्त होगी।

यह कार्यक्रम मुरादाबाद वासियों के लिए एक अनोखा अवसर होगा, जहां वे अध्यात्म और प्रेरणा से भरपूर विचारों को सुनकर लाभान्वित हो सकेंगे।

 

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें