धनबाद में “चूहे”ने की कॉकटेल पार्टी ,पी गए 800 शराब की बोतलें ? पहले भी 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा खाने का लग चुका है इल्जाम

चूहों ने पी ली 800 शराब की बोतलें? धनबाद व्यापारियों का अजीब बहाना

भ्रष्टाचार की दौड़ में अब बेचारे चूहे भी बदनाम हो रहे हैं। झारखंड के धनबाद में शराब की 800 बोतलें गायब मिलने पर व्यापारियों ने दावा किया कि उन्हें चूहों ने पी लिया!

यह अजीबो-गरीब दावा तब सामने आया जब सरकार ने राज्य में 1 सितंबर से लागू होने वाली नई शराब नीति से पहले शराब के स्टॉक की जांच शुरू की। जांच के दौरान धनबाद के बलियापुर और प्रधान खुंटा क्षेत्र की दुकानों में 802 बोतलें खाली या लगभग खाली मिलीं।

जब अधिकारियों ने व्यापारियों से जवाब मांगा, तो उन्होंने कहा कि चूहों ने बोतलों के ढक्कन चबा दिए और शराब पी ली। यह सफाई सुनकर अफसर भी हैरान रह गए और व्यापारियों को नुकसान की भरपाई करने का आदेश दे दिया गया।

आबकारी सहायक आयुक्त रमलीला रवानी ने कहा कि व्यापारियों को नोटिस भेजे जाएंगे। जब उनसे चूहों द्वारा शराब पीने की बात पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा – “यह बकवास है 

पहले भी लगे थे चूहों पर आरोप

यह पहली बार नहीं है जब चूहों को नशे की चीजें गायब करने का दोषी ठहराया गया हो। इससे पहले भी पुलिस ने कोर्ट में दावा किया था कि चूहे 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा खा गए। तब कोर्ट ने ऐसे तर्कों पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी।

 

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें