मुरादाबाद में कल आयोजित होगी एक्सपोर्टर्स मीट, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि
पीतल नगरी मुरादाबाद में दिनांक 25 जून को एक एक्सपोर्टर्स मीट का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शिरकत करेंगे इस मीटिंग का उद्देश्य निर्यातकों को होने वाली परेशानी व सरकार से ड्रॉबैक व मिलने वाली सब्सिडी इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी
आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि मुरादाबाद का नाम विश्व पटल पर पीतल के निर्यात में स्वर्णिम पंक्ति में लिया जाता है
मुरादाबाद में करीब 600 निर्यात इकाइयां और जिले में 9000 उद्योग हैं। मुरादाबाद सालाना 4500 करोड़ रुपये का माल निर्यात करता है। कई अन्य उत्पाद जैसे लोहे की चादर, धातु के सामान, एल्युमिनियम, कलाकृतियां और कांच के बने पदार्थ भी विदेशी खरीदारों की जरूरत के मुताबिक निर्यात किए जाते हैं।













