पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर समाजसेवी गुरप्रीत सिंह दुआ व एडवोकेट मनीष कुमार के प्रयासों को मिली मजबूती

दिल्ली

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर ऑल इंडिया सिख फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी गुरप्रीत सिंह दुआ के नेतृत्व में चल रहे अभियान को आज नई गति मिली। दिनांक 30.12.2025 को मुरादाबाद निवासी एडवोकेट मनीष कुमार व समाजसेवी गुरप्रीत सिंह दुआ ने दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल जी से मुलाकात कर मुरादाबाद में हाईकोर्ट बेंच स्थापना संबंधी ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान गुरप्रीत सिंह दुआ व मनीष कुमार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को सुलभ व त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विशेष रूप से बल दिया। केंद्रीय कानून मंत्री ने मांग पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें