गरिमा सिंह के कुशल संचालन में ड्राइविंग 24 में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन

 

हरियाली तीज के पावन अवसर पर ड्राइविंग 24 परिसर में महिलाओं के लिए एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका एवं मंच संचालिका गरिमा सिंह रहीं, जिनकी रचनात्मक सोच, सूझबूझ और जीवंत मंच संचालन ने कार्यक्रम को आकर्षक व सराहनीय बना दिया।

महिलाओं ने हरियाली तीज के पारंपरिक लोकगीतों से कार्यक्रम की शुरुआत की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अग्रिम सिंह द्वारा राजस्थानी नृत्य, वंदना वर्मा द्वारा पंजाबी गिद्दा, रचना गुप्ता द्वारा मयूरी नृत्य, शिल्पी गोयल द्वारा माधुरी दीक्षित स्पेशल परफॉर्मेंस तथा बबीता यादव एवं मीनू भट्ट द्वारा “हरे कृष्ण मुरारी” भजन पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं मीनू अरोड़ा, जिन्होंने “चौक पुराओ, माटी रंगाओ” गीत को अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के मनोरंजन हेतु खुशी अग्रवाल ने मनोरंजक गेम्स आयोजित किए। पारंपरिक झूले की रंग-बिरंगी सजावट और निःशुल्क मेहंदी सेवा महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बनी।

तीज क्वीन’ का खिताब संजना दीक्षित को उनके सम्पूर्ण पारंपरिक श्रृंगार के लिए प्रदान किया गया, जबकि समय पालन के लिए ‘पंक्चुअलिटी प्राइज’ सुनीता को मिला। “वन मिनट गेम्स”, “हाउजी” और सरप्राइज गिफ्ट्स ने कार्यक्रम में उमंग और उल्लास का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम के सफल संयोजन में गरिमा सिंह को नीतू चौधरी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। गरिमा सिंह के समर्पण और नेतृत्व क्षमता ने इस आयोजन को अत्यंत स्मरणीय बना दिया।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें