मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा होटल एमबी ग्रीन्स क्लार्क्स इन में आयोजित किए जा रहे विशेष योग कार्यक्रम से शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं बृजलाल किशनलाल ज्वेलर्स के संचालक देवनंदन अग्रवाल भी जुड़े हैं। समाजहित, स्वास्थ्य जागरूकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले आयोजनों में उनकी सक्रिय सहभागिता लंबे समय से रही है।
देवनंदन अग्रवाल का मानना है कि स्वस्थ और जागरूक समाज ही किसी भी शहर की सबसे बड़ी पूंजी होता है। यही कारण है कि वे समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता तथा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का उत्साहवर्धन करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को संतुलित रखने का प्रभावी माध्यम है। आज के तनावपूर्ण जीवन में योग को अपनाना समय की आवश्यकता बन गया है। ऐसे आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
द टाइम्स ऑफ इंडिया की यह पहल समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास है। देवनंदन अग्रवाल ने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।













