मुरादाबाद
स्वास्थ्य और सौंदर्य देखभाल के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ते हुए, मुरादाबाद के गांधी नगर में “Derma with Me” क्लिनिक का भव्य उद्घाटन विधायक श्री रितेश गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि यह संस्थान मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों की जनता को उन्नत त्वचा एवं बालों की देखभाल प्रदान करेगा। उन्होंने क्लिनिक की आधुनिक सुविधाओं को सराहते हुए इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
क्लिनिक के प्रमुख त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहक अग्रवाल (डर्मेटोलॉजिस्ट) ने बताया कि “Derma with Me” का उद्देश्य है – उन्नत त्वचा रोग उपचार को सुलभ, किफायती और रोगी-केंद्रित बनाना। क्लिनिक में अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता का समन्वय कर लोगों को स्वस्थ त्वचा व आत्मविश्वास प्रदान किया जाएगा।













