
उत्तर प्रदेश सरकार ने टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को एजुकेशन ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति सीधी भर्ती नियमों के तहत की गई है, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी का तौफ़ा दिया है अब वह सरकारी सेवा में भी योगदान देंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी कर दिया गया है।













