देहरादून।
CL Gupta Eye Hospital की ट्रस्टी एवं प्रख्यात समाजसेवी शिखा गुप्ता को मीडिया जगत के प्रतिष्ठित सम्मान ET Leadership Excellence Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें दिनांक 21 दिसंबर 2025 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पाँच सितारा होटल हयात रीजेंसी में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन देश के अग्रणी मीडिया समूह द टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप द्वारा किया गया, जिसमें पूरे भारतवर्ष से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं से नामांकन आमंत्रित किए गए थे। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद जूरी द्वारा केवल चुनिंदा व्यक्तित्वों को ही उनके उल्लेखनीय कार्य, नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
शिखा गुप्ता को यह सम्मान स्वास्थ्य सेवा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके निरंतर और सराहनीय योगदान के लिए दिया गया। CL Gupta Eye Hospital के माध्यम से वे वर्षों से नेत्र चिकित्सा, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात शिखा गुप्ता ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है जो समाज के कमजोर वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप एवं जूरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में देशभर से आए उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाजसेवा एवं मीडिया जगत से जुड़े विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। समारोह का आयोजन अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
ET Leadership Excellence Award से सम्मानित होकर शिखा गुप्ता ने न केवल CL Gupta Eye Hospital बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।













