अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस और पत्रकार लॉरेन सांचेज़ इटली के वेनिस में शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इस शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे. शादी के लिए तीन दिनों के प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. जेफ़ बेजोस और पत्रकार लॉरेन ने इटली के वेनिस में एक भव्य समारोह के दौरान आधिकारिक रूप से शादी कर ली है. सांचेज़ ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पुष्टि की, उन्होंने शादी की एक शानदार फोटो भी शेयर की है. जिसमें लॉरेन ने सफेद लेस गाउन पहना हुआ था, जबकि बेजोस क्लासिक टक्सीडो में नज़र आए.













