उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शहरों में रहने और कारोबार करने वालों को बड़ी राहत दी है. अब लोग अपने मकान के साथ ही दुकान भी बना सकेंगे. यानी एक ही प्लॉट पर आवास और व्यावसायिक इस्तेमाल की इजाज़त होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस अहम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है.













