मुरादाबाद
आज 21 जून 2025 को दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के हाल में जीपी सिंह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दोपहर 1:00 प्रारंभ हुई प्रतियोगिता में विगत दिनों में आठ ग्रुपों में 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें से आठ विजय टीमों का आज दिनांक 21 जून 2025 को क्वार्टर फाइनल हुआ। जिसमें ग्रुप 1 में राजकुमार गौतम ग्रुप 2 में मुकेश चंद्र भारद्वाज ग्रुप 3 में इमरान हुसैन वह ग्रुप 4 में कुलदीप त्यागी विजई रहे। विजय प्रतिभागियों में दिनांक 23 जून 2025 को दोपहर 1:00 बजे से सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। आज प्रतियोगिता में योगेश भारती ,रवि कुमार मनीष प्रताप सिंह ,जावेद हसन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अविनाश चंद्र चौधरी, मनोज कुमार गुप्ता व श्रीकांत उपाध्याय ने कार्यक्रम का सुचारू रूप से आयोजन करवाया। 













