नया मुरादाबाद में श्री महाशिव पुराण कथा का भव्य शुभारंभ

श्रावण मास के पवित्र अवसर पर नया मुरादाबाद स्थित मंदिर श्री महाकालेश्वर धाम में श्री महाशिव पुराण कथा का भव्य आयोजन 26 जुलाई 2025 से आरंभ हुआ। इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य आशीष माधव जी द्वारा भगवान शिव की दिव्य कथाएं श्रद्धालुओं को सुनाई जा रही हैं।

कथा का आयोजन ओमसंस परिवार के सौजन्य से किया गया है, जिसमें क्षेत्रवासियों सहित दूर-दराज़ से आए शिवभक्त भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन कथा का आयोजन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक किया जा रहा है।

1 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को इस कथा का समापन प्रातः 10 बजे हवन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम के साथ होगा, जिसके उपरांत दोपहर 1 बजे भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

यह आयोजन भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर एक अनूठा अवसर बनकर उभरा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें