कांवड़ यात्रा से ठीक पहले यूपी के मुजफ्फरनगर में हंगामा खड़ा हो गया. स्वामी यशवीर महाराज द्वारा कांवड़ मार्ग पर चलाए जा रहे ‘पहचान अभियान’ में उस समय बवाल मचा जब एक टीम दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित पंडित जी वैष्णो ढाबे पर पहुंची. यहां टीम ने जब ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों से उनके आधार कार्ड मांगे तो कर्मचारियों ने कार्ड नहीं दिखाए. शक होने पर जब टीम ने ढाबे पर लगे बारकोड को स्कैन किया तो उसमें मालिक का नाम मुस्लिम समुदाय से आया. जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया.













