राज्यमंत्री ने नागरिक सुरक्षा से जुड़े स्वयंसेवकों के साथ मुरादाबाद सर्किट हाउस के सभागार में की बैठक।

 

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने सर्किट हाउस के सभागार में जनपद के नागरिक सुरक्षा से जुड़े स्वयंसेवकों के साथ बैठक की।

राज्य मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद मुरादाबाद में तुलनात्मक रूप से स्वयंसेवकों की संख्या अधिक है। उन्होंने महिला स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की और कहा कि कोरोना महामारी के बाद नागरिक सुरक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है क्योंकि स्वयंसेवक विभिन्न प्रकार से जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हैं।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ा जाए और उनमें सेवा भाव को विकसित करने पर जोर दिया जाए।

नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा कभी भी निष्फल नहीं होती इसलिए जहां भी सेवा का अवसर मिले वहां अपने सेवा भाव से अपनी पहचान स्थापित करें।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती किन्सुक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें