पाकिस्तान दुनियाभर से कर्ज लेता है और अपने लोगों और देश का विकास करने की बजाय उसे आतंकवाद पर खर्च करता है, जिसे पूरी दुनिया ने देखा है। कर्ज पर निर्भर पाकिस्तान की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। पाकिस्तान की ओर से जारी आर्थिक सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि पड़ोसी देश का कर्ज अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। इससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर संकट गहरा गया है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने सोमवार (9 जून 2025) को अपने देश का आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 जारी किया।













