इजरायल ईरान युद्ध में ट्रंप की एंट्री

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत बड़ा  हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और एस्फाहान शामिल हैं. सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं. प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया. सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं. हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई. दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी. अब शांति का समय है! इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद.”

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु साइट्स पर बी2 बॉम्बर्स से बम गिराने के बाद पश्चिम एशिया में अपने सभी सैन्य ठिकानों पर अधिकतम अलर्ट जारी किया है.

 

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें