गुरप्रीत सिंह दूआ बोले—हरि सिंह ढिल्लों की ऐतिहासिक जीत तय- शुरुआती रुझानों में बढ़त से समर्थकों में उत्साह

 

मुरादाबाद/बरेली संवाददाता

एमएलसी चुनाव के शुरुआती रुझानों में हरि सिंह ढिल्लों की बढ़त के बीच समर्थकों में उत्साह का माहौल है। समाजसेवी गुरप्रीत सिंह दूआ ने कहा कि शुरुआती रुझान सकारात्मक संकेत दे रहे हैं और हरि सिंह ढिल्लों ऐतिहासिक विजय की ओर अग्रसर हैं।

गुरप्रीत सिंह दूआ ने विश्वास जताया कि इस बार हरि सिंह ढिल्लों जी की जीत ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिल रहे समर्थन से यह उम्मीद मजबूत हुई है कि हरि सिंह ढिल्लों शानदार जीत दर्ज करेंगे

उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम परिणाम का इंतजार है, लेकिन शुरुआती रुझानों ने समर्थकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। हरि सिंह ढिल्लों की संभावित जीत को लेकर समर्थकों में खासा जोश देखने को मिल रहा है।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें