विश्व आर्थराइटिस दिवस पर कॉसमॉस हॉस्पिटल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम, मरीजों को मिलेगी निःशुल्क जांच व परामर्श की सुविधा

 

मुरादाबाद। विश्व आर्थराइटिस दिवस के अवसर पर टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स एवं कॉसमॉस हॉस्पिटल, मुरादाबाद की ओर से लोगों को गठिया रोग के प्रति जागरूक करने और जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से कॉसमॉस हॉस्पिटल, कांठ रोड, मुरादाबाद में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आर्थराइटिस (गठिया) के लक्षणों, समय पर उपचार और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। घुटनों में लगातार दर्द, जोड़ों में अकड़न, चलने-फिरने में परेशानी और उठने-बैठने में कठिनाई जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर चिकित्सकीय परामर्श और उचित उपचार से मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग अग्रवाल (MBBS, MS), सीनियर जॉइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट एवं रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ, मरीजों को जोड़ों से संबंधित समस्याओं, घुटना प्रत्यारोपण और आधुनिक उपचार विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में रोबोटिक-असिस्टेड प्रिसिजन तकनीक और एडवांस जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं पर भी जानकारी दी जाएगी।

मरीजों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं

इस जागरूकता पहल के अंतर्गत पंजीकरण कराने वाले मरीजों को एक्स-रे, ओपीडी परामर्श और फिजियोथेरेपी सेशन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को शुरुआती जांच, विशेषज्ञ की सलाह और उपचार संबंधी उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

कॉसमॉस हॉस्पिटल की इस पहल के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि आर्थराइटिस के लक्षणों को अनदेखा करने के बजाय समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना जरूरी है। सही समय पर पहचान और उपचार से दर्द को नियंत्रित करने तथा चलने-फिरने की क्षमता में सुधार लाने में मदद मिल सकती है। To

कार्यक्रम का विवरण:

दिनांक: 12 अक्टूबर 2026, सोमवार

 

समय: दोपहर 2 बजे से

स्थान: कॉसमॉस हॉस्पिटल, कांठ रोड, मुरादाबाद

निःशुल्क पंजीकरण: 9897280954

यह जागरूकता अभियान “Move Better, Live Better – Together Against Arthritis” संदेश के साथ लोगों को बेहतर गतिशीलता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करेगा।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें